सामिआ लेक सिटी में बनेगा लग्ज़री ‘देव निवास अपार्टमेंट’ : जमील अहमद खान सीएमडी 

Spread the love

रुद्रपुर – सामिआ इंटरनेशनल बिल्डर्स लिमिटेड की आवासीय परियोजना सामिआ लेक सिटी में उत्तराखंड देव भूमि के नाम की तर्ज़ पर वैशाखी एवं चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर नये ‘देव निवास अपार्टमेंट’ अर्थात स्टूडियो अपार्टमेंट के लिये पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर कार्यालय परिसर पर सीएमडी जमील अहमद खान ने एक पत्रकार वार्ता भी की।

सीएमडी जमील अहमद खान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी सामिआ लेक सिटी आवासीय कालोनी लगभग 78 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। जिसमे विला और फ्लैट्स में 600 से ज़्यादा परिवार निवास कर रहे है। अब इस परियोजना में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक का परिवेश करने के लिये ‘देव निवास अपार्टमेंट’ की शुरुआत की जाने वाली है जो सेवन स्टार क्लास का होगा। इनडोर से सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है।अब रेडी टू मूव में ग्राहकों को सिर्फ चाबी लेकर बने बनाये फ्लेट्स में अपने परिवार के साथ निवास करना होगा।

सीएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त लग्ज़री फ्लैट्स में एल ए डी, बेड, के साथ ही सभी आधुनिक सुख सुविधाये प्रदान की जायेंगी। उत्तराखंड की इस परियोजना में बिना देवताओ के आशीर्वाद से हम अपनी परियोजना में कमी महसूस कर रहे थे। आज हमने ‘देव निवास अपार्टमेंट’ के लिये पूजा की है। जल्द ही इस परियोजना का एक सैम्पल फ्लैट तैयार किया जायेगा और उसके बाद इस लग्ज़री फ्लैट्स को रेडी टू मूव ही सेल किया जायेगा।

जमील अहमद खान ने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि पिछले दिनों कंपनी को लेकर काफी भृमित करने वाली चीज़े हुई थी। जिसका समाधान किया जा रहा है। जल्द ही जो ग्राहक अपने बुकिंग धन की वापसी चाहते है उनका धन दीपावली तक वापस कर दिया जायेगा, इसके साथ ही प्रशासन की रिकवरी और बैंको के देय को भी समाप्त करने की दिशा में बढ़ रहे है।

उन्होंने बताया कि लेक सिटी आवासीय परियोजना के निवासियों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की गई है और कालोनी की सड़क इत्यादि की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है। उसका जल्द निराकरण कर दिया जायेगा। इस अवसर पर जनरल मैनेजर मरगूब त्यागी, प्रबंधक मोहम्मद आसिम मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी