धूमधाम से निकला मां अटरिया का भव्य डोला

रूद्रपुर। पावन नवरात्र के अष्टमी पर्व पर आज मां अटरिया का रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर से भव्य डोला निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरता हुआ मेला स्थल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ माँ अटरिया मंदिर पहुंचा। इससे पूर्व रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर में माता पुष्पा देवी के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात मां अटरिया की भव्य प्रतिमा को फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान किया गया।
शोभायात्रा में कई सुंदर झांकियां भी प्रदर्शित की गई थी। बैंड बाजों की भजन धुन में सैकड़ों श्रद्धालु जयघोषों के साथ नाचते गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होकर गुजरती हुई प्राचीन अटरिया मंदिर पहुंची जहां अनुष्ठानों के साथ मां अटरिया देवी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस दौरान माता पुष्पा देवी, प्रबंधक, सचिव अरविंद शर्मा,जावेद अख्तर,पंकज गोड़, मनीष शर्मा, दीपा शर्मा, सौरभ शर्मा, सुनीता गोड़, चौधरी धनराज सिंह, अशोक यादव, मोहन यादव, राजू कोली, राजू गुप्ता, द्रोपा देवी ,देवकी देवी आदि लोग मौजूद रहे । इसके बाद कल से मेले का शुभारंभ होगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद