सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 18 फरवरी को 41 जोड़े बंधेंगे परिणय  सूत्र में 

रुद्रपुर l हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में प्रेस वार्ता में  सामूहिक विवाह कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने बताया कि 18 फरवरी को ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां 41 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे ।

उन्होंने बताया कि लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे जोड़ों का विवाह कराया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह में देश के अनेक साधु संत पहुंचेंगे जो नव दंपति को अपना आशीर्वाद देंगे ।18 फरवरी को गल्ला मंडी से बारात प्रारंभ होगी जहां सभी दूल्हे गाजे बाजे के साथ बारात लेकर प्रस्थान करेंगे। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान पहुंचेगी। जहां सभी 41 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में कई संस्थाएं अपना सहयोग दे रही हैं। जिनमें श्री खाटू धाम सेवा समिति ट्रांजिट कैंप, श्री बालाजी मंडल सेवा समिति, सुंदरकांड महिला मंडल आवास विकास, गायत्री परिवार, अग्रवाल महासभा, जिंदगी जिंदाबाद टीम, गायत्री परिवार, योगी सेना, शामिल है। इसके अलावा संस्था के संरक्षक दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ,संयोजक संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास बंसल, जागृति ट्रस्ट के अमित राठौर, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार ,कमलदीप सोनकर, विकास आर्य, राज कोली, रागिनी ममता त्रिपाठी शिवकुमार शिबू,सनी पासवान,राजीव कुमार भी अपना सहयोग देंगे। श्री चुघ ने सभी नगर वासियों से इस सामूहिक विवाह में पहुंचने की अपील की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद