किच्छा। अर्बन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बरेली उत्तर प्रदेश की नवीन बैंक शाखा का श्री गणेश उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने इस बैंक की विशेषता बताते हुए कहा कि यह एक मात्र ऐसा बैंक है जो पूरे सप्ताह खुला रहेगा तथा वर्ष के 365 दिन बराबर काम करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरेली के भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने की ।
नगर के रुद्रपुर रोड पर अर्बन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बरेली उत्तर प्रदेश की नवीन बैंक शाखा का शुभारंभ उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने फीता काटकर करते हुए कहा कि समय की मांग है कि कोऑपरेटिव बैंकों के अलावा अन्य बैंकों को भी साल के 365 दिन ग्राहकों को सेवा देनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बरेली के भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली भारत का पहला बैंक है जो अंतर्राज्यीय बैंक बना है। भारत का यह पहला बैंक है जो वर्ष के 365 दिन कार्य करेगा तथा एक भी दिन इस बैंक में अवकाश नहीं होगा। सांसद श्री गंगवार ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों का कोरोना काल से लेकर अब तक महत्वपूर्ण योगदान रहा है।क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कोऑपरेटिव बैंकों द्वारा स्थानीय स्तर पर ग्राहकों को व्यापक पैमाने पर सुविधा दी जा रही है। स्थानीय शाखा के प्रबंधक अंशुल अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यह बैंक देश का पहला बैंक है जो 365 दिन वर्क करता रहेगा तथा बैंक की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। बैंक किसी भी प्रकार की छुट्टी या अवकाश नहीं करता है जिसका लाभ खाता धारकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बैंक सभी प्रकार के नेटवर्किंग यूपीआई वर्किंग सहित तमाम नेट से जुड़ी सुविधाएं प्रदान कर रहा है इसके अलावा बैंक में हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जो अन्य बैंकों में भी उपलब्ध है। यह बैंक स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर बहेड़ी विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार, किच्छा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़,मंडी समिति किच्छा के पूर्व चेयरमैन अजय पाल यादव,बी शिवपाल कश्यप, सौभाग्य कुमारी , जिला पंचायत अध्यक्ष पति सुरेश गंगवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, लवी सहगल, मुकेश कोली, एडवोकेट पूरन भट्ट समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।