साढ़े चार साल बाद पहली बार मेयर की कुर्सी पर बैठकर भावुक हुए रामपाल

Spread the love

रूद्रपुर। नगर निगम के नये सभागार और सीएनजी प्लांट का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेयर रामपाल सिंह को सम्मान के साथ उनकी कुर्सी पर बैठाया तो मेयर रामपाल भावुक हो उठे। दरअसल मेयर रामपाल सिंह ने मेयर का चुनाव लड़ते समय संकल्प लिया था कि जब तक नजूल भूमि की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक वह मेयर की कुर्सी पर न बैठकर साधारण कुर्सी पर बैठकर ही काम करेंगे। पिछले साढ़े चार साल से मेयर अपनी कुर्सी पर नहीं बैठे थे उन्होंने मेयर वाली कुर्सी पर अपने घोषणा पत्र को बकायदा फ्रम करके रखा था ताकि उन्हें अपनी घोषणाएं याद रहे। अब हाल ही में धामी सरकार द्वारा नजूल नीति का सरलीकरण करने के बाद फ्रीहोल्ड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिससे मेयर का संकल्प भी पूरा हो चुका है। रविवार को सीएम ने नगर निगम में कार्यक्रम के दौरान मेयर रामपाल को उनके नये कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने जब कुर्सी पर बैठाया तो मेयर भावुक उठे। उनके आंसू छलक पड़े। सीएम धामी ने मेयर को 56 माह बाद कुर्सी पर बैठने के लिए बधाई दी और सराहनीय कार्यों के लिए उनकी पीठ भी थपथपाई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित