सिंगल यूज पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए लोगों को किया जागरूक 

रूद्रपुर ।  उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल एवं शासन के निर्देशानुसार सोर्स सेग्रीगेशन, सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ’’स्वच्छता अभियान’’ के अन्तर्गत शनिवार को नगर निगम रुद्रपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, 31वीं एवं 46वीं वाहिनी पीएसी की ओर से शनिवार को शहर में जनजागरूकता रैली निकाली गयी। साथ ही गांधी पार्क में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
नगर निगम परिसर में मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम कर्मियो, पीएसी जवानों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारम्भ किया। रैली नगर निगम से डीडी चैक होते हुए अग्रसेन चैक होते हुए गांधी पार्क पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। कर्मचारियों ने गीला कूड़ा सूखा कूड़ा अलग अलग डिब्बों में रखने के लिए भी लोगों को जागरूक किया।
गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत श्रमदान कर कूड़ा एकत्र किया। इस दौरान गांधी पार्क में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने सभी को स्वच्दता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में पंजीकृत पंखुड़ी थारू सांस्कृतिक समिति खटीमा केे कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन पाठक ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है। स्वच्छता अभियान में जनता की सहभागिता और जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने स्वच्छता को नियमित आदत में शामिल करने का आग्रह करते हुए जागरूक नागरिक होने का परिचय देने का कहा। उन्होंने कहा कि सुंदर और स्वच्छ शहर की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को आगे आना होगा।इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि रैली और नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जागरूक होकर जब प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास सफाई करेगा, तो पूरे शहर की सफाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर के लोग जागरूक हों अपने घर के कचरे को गांव नाली और गली में न फैंकें। इधर उधर कूड़ा फैंकने से नालियां कचरे से भर जाती है और कचरा जब सड़ता हैं तो विभिन्न प्रकार के वायरस, जीवाणु पैदा होते हैं और आमजन को विभिन्न प्रकार की बीमारी पैदा करते हैं। लोगों को बिमारियों से बचाने के लिए ही स्वच्छता रैली का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया जा रहा है। मेयर ने कहा कि गीला कूड़ा और सूखा कूड़ अलग-अलग इसलिए रखा जाना चाहिए ताकि इसे आसानी से डिस्पोजल किया जा सके।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल,दीपक गोस्वामी, पार्षद सुशील चैहान,नगर स्वास्थ्य अधिकारी हर्ष पाल सिंह चंडोक, सेनेटरी इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह, कुलदीप सिंह, गौतम सिंह, कपूर सिंह, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश राजोरिया, सुनील कुमार, राजपाल सिंह, कालीचरण, कर्म सिंह दानू, महेंद्र सिंह धोनी, जगदीश कुमार, शुभम पाल, दीपक पंत, सपन मंडल, ममता आर्य, शिप्रा अधिकारी, मनोज कुमार, बलवंत सिंह, अभिनव गुप्ता सहित डीएलएसए से आमोद पाण्डेय, पीएलबी आदि शामिल थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी