सिडकुल कर्मी का सड़ी गली हालत में कमरे में फांसी पर लटका मिला शव  

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में तीनपानी डाम स्थित एक तिमंजिले मकान में किरायेदार के रूप में रहने वाले सिडकुल कर्मी का शव सड़ी गली हालत में कमरे में फांसी पर लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से आवश्यक जानकारी ली तथा शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम उदरा, बहेड़ी बरेली निवासी 21 वर्षीय अजय पाल पुत्र किशन पाल यहां तीनपानी डाम में तीनमंजिले मकान की दूसरी मंजिल पर अपने साथी रोहित के साथ किरारयेदार के रूप में रहता था तथा सिडकुल की एक फैक्ट्री में पेंटिंग का काम करता था। बताया जाता है कि रोहित शुक्रवार को घर गया था। जो वापस नहीं लौटा है। रविवार को अजय ड्यूटी कर शाम को वापस कमरे में आया था। इसके बाद से उसे किसी ने नहीं देखा। साथी युवको ने दो दिन उसके कमरे का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इस पर जब कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से तीखी दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी । सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे के भीतर अजय का शव सड़ी गली हालत में चादर के फंदे में फांसी पर लटका दिखाई दिया। अजय का शव मिलने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि मृतक अजय की दो बहनें हैं तथा दो भाईयों में वह छोटा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा