सिडकुल की पायलट इंडस्ट्री में आयकर विभाग की पड़ी रेड   फैक्ट्री के गेट कराए बंद , अधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ कराकर गहन पूछताछ शुरू अचानक हुई इस कार्रवाई से सिडकुल में हड़कंप

Spread the love

रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर के सेक्टर 6 में बैटरी बनाने वाली पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आ मंगलवार सुबह अचाकन इनकम टैक्स की बड़ी रेड हुई।  देहरादून, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा नंबर की गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने फैक्ट्री गेट को बंद कराने के साथ ही टीम ने कंपनी के जरूरी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। भीतर सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करा दिए गए हैं और किसी के बाहर या अंदर आने पर रोक लगा दी गई है।  इतना ही नहीं  टीम के फैक्ट्री में पहुंचते ही फैक्ट्री में प्रोडक्शन का कार्य बंद कर दिया गया। इससे फैक्ट्री में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद फैक्ट्री में कार्य कर रहे कर्मचारियों का फोन और जरूरी जानकारी लेकर उन्हें बाहर भेज दिया। टीम की कार्रवाई दोपहर तक जारी रही।
पता लगा है कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और इस कार्यवाही में इनकम टैक्स की बड़ी चोरी पकड़े जाने का ऽुलासा हो सकता है। हालांकि मीडिया को भीतर जाने की छूट नहीं दी गई है और न ही इनकम टैक्स की टीम का कोई अधिकारी या सदस्य इस बारे में कुछ बोलने को तैयार है। सिडकुल पंतनगर ने यह फैक्ट्री लंबे समय से कारोबार कर रही है। सूत्रें की माने तो स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई है। अचानक टीम फैक्ट्री पर पहुंची और गेट खुलवाने के बाद सीधे फैक्ट्री के कैंपस में दाि खिल हुई। सीधी कार्रवाई से फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फैक्ट्री के अधिकारियों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए। इसके बाद गहन पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ जो जारी है। कहां गड़बड़ी मिली और क्या गड़बड़ी मिली, इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं लग सका है। लेकिन यह माना जा रहा है की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम के हाथ बड़े सबूत लगे हैं जिनको टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी