सिडकुल चौक मदकोटा में सीओ एसटीएफ/ साइबर के कार्यालय का शुभारंभ  

रुद्रपुर । बुधवार को सिडकुल चौक मदकोटा में सीओ एसटीएफ/ साइबर के कार्यालय का एसएसपी एटीएफ आयुष अग्रवाल और एसएसपी ऊधमसिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान एसएसपी एटीएफ ने कहा कि सीओ कार्यालय खुलने से फरियादियों को अपनी शिकायतें उन तक पहुंचाने में आसानी होगी। थाना स्तर पर अगर फरियादी संतुष्ट नहीं होता है तो वह सीओ ऑफिस में जाकर अपनी फरियाद सुना सकता है। उन्होंने कहा कि सीओ कार्यालय खुलने से फोर्स और जनता दोनों को सहूलियत होगी।
बुधवार को हुए उद्घाटन के दौरान एसएसपी एसटीएफ आयुष ने कहा कि साइबर क्राइम और संगठित अपराधों के अनावरण के लिए कुमाऊं में एसटीएफ की शाखा खोली गयी थी। 2021 में यहा साइबर थाना भी स्थापित किया गया। एक साल पहले यहा सीओ की तैनाती की गई थी। सीओ कार्यालय की यहां जरूरत महसूस हुई इसलिए यहां कार्यालय खोला गया है। वहीं इस दौरान एसएसपी ऊधमसिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि एसटीएफ की भूमिका बेहद अहम है। संगठित अपराधों, नारकोटिक्स, आर्थिक अपराधों समेत संगीन अपराधों के अनावरण में एसटीएफ की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। 10 लाख से अधिक के साइबर आर्थिक फ्रॉड के मामलों को एसटीएफ भी देखती है। निश्चित तौर पर सीओ कार्यालय खुलने फोर्स और फरियादियों दोनों का फायदा मिलेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली