सीएम भगवंत मान का ऐलान, अग्निपथ के खिलाफ विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव, होगा किसान आंदोलन जैसा विरोध!

Spread the love

पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही प्रस्ताव लेकर आएगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य विधानसभा में ये मांग उठाई थी, जिसे सीएम भगवंत मान ने स्वीकार कर लिया। साथ ही केंद्र सरकार की योजना के खिलाफ एक सर्वदलीय प्रस्ताव लाने का भी वादा किया। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव 30 जून को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई कानून केंद्र सरकार बनाती है, उसे कई वर्गों के विरोध का सामना करना पड़ता है। आखिर ऐसा क्यों है? उन्होंने कहा कि इससे पहले नोटबंदी और जीएसटी को लाने पर व्यापारियों ने विरोध किया। इसके बाद खेती कानूनों और CAA का भी विरोध हुआ। हर बार विरोध होने पर सरकार ये तर्क देती है कि संबंधित कानून लोगों को समझ नहीं आया। क्या हर चीज की समझ केवल इन्हें ही है?
सीएम ने आगे कहा, “वह अग्निपथ योजना के बिल्कुल खिलाफ हैं। यह बहुत दुखद है कि 17 साल का एक बच्चा फौज में जाएगा और 21 साल में पूर्व फौजी बन जाएगा। इस उम्र में तो उसकी शादी भी नहीं हुई होगी। वह फौज से बाहर आने के बाद कैंटीन से सामान लेने की सुविधाएं भी नहीं ले सकेगा। युवा कड़ी मेहनत करने के बाद फौज में भर्ती होते हैं और करीब 35 साल की आयु तक नौकरी करते हैं, जबकि नई योजना के तहत उन्हें इतनी ही मेहनत के बाद महज 4 साल के बाद ही फौज से हटना पड़ेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई कानून केंद्र सरकार बनाती है, उसे कई वर्गों के विरोध का सामना करना पड़ता है। आखिर ऐसा क्यों है? उन्होंने कहा कि इससे पहले नोटबंदी और जीएसटी को लाने पर व्यापारियों ने विरोध किया। इसके बाद खेती कानूनों और CAA का भी विरोध हुआ। हर बार विरोध होने पर सरकार ये तर्क देती है कि संबंधित कानून लोगों को समझ नहीं आया। क्या हर चीज की समझ केवल इन्हें ही है?
सीएम ने आगे कहा, “वह अग्निपथ योजना के बिल्कुल खिलाफ हैं। यह बहुत दुखद है कि 17 साल का एक बच्चा फौज में जाएगा और 21 साल में पूर्व फौजी बन जाएगा। इस उम्र में तो उसकी शादी भी नहीं हुई होगी। वह फौज से बाहर आने के बाद कैंटीन से सामान लेने की सुविधाएं भी नहीं ले सकेगा। युवा कड़ी मेहनत करने के बाद फौज में भर्ती होते हैं और करीब 35 साल की आयु तक नौकरी करते हैं, जबकि नई योजना के तहत उन्हें इतनी ही मेहनत के बाद महज 4 साल के बाद ही फौज से हटना पड़ेगा।
“दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सदन को गुमराह किया जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं और भाजपा के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। बता दें, अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इसको लेकर भारत के कई राज्यों में ट्रेनों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई। वहीं कांग्रेस इस योजना के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक शिव पर उठे सवाल, पार्षद प्रवेश कुरैशी का बड़ा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर –  पार्षद प्रवेश कुरैशी ने विधायक शिव पर सीधा निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए।पार्षद कुरैशी ने कहा कि विधायक शिव को जमीनी हकीकत की कोई जानकारी…

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार