सीमांत सर्व समाज संगठन द्वारा आयोजित बॉलीबाल टूर्नामेंट

फाइनल में राणा क्लब ने टाईगर क्लब को हरा जीती ट्राफी
सीमांत सर्व समाज संगठन द्वारा आयोजित बॉलीबाल टूर्नामेंट का सफल समापन
खटीमा । भारत नेपाल सीमा स्थित अशोक फार्म के ग्राउंड में सीमांत सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय बॉलीबाल टूर्नामेंट का सफल समापन हो गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य व अतिथि मौजूद रहे।
टूर्नामेंट में यूपी, उत्तराखंड  के विभिन्न क्षेत्रें व नेपाल सहित 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। वहीं फाइनल मुकाबला राणा क्लब सितारगंज तथा टाईगर क्लब बोदीभूड़ यूपी के बीच हुआ। जहां राणा क्लब प्रथम विजेता तथा टाईगर क्लब द्वितीय विजेता रहे। वहीं प्रथम विजेता टीम को 10 हजार की नगद राशि, ट्राफी, मेडल्स तथा द्वितीय विजेता टीम को 51 सौ रुपये नगद, ट्राफी तथा मेडल्स देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सतनाम सिंह तथा सतेन्द्र थपलियाल ने टूर्नामेंट का सफल संचालन किया। आपको बता दें कि युवा पीढ़ी को नशामुत्तफ़ करने, स्वस्थ रहने तथा समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। वहीं आयोजक मंडल के उपाध्यक्ष सूरज पाल मल्ली ने बताया कि सीमांत सर्व समाज संगठन की तरफ से आयोजित टूर्नामेंट में प्रथम विजेता को 10 हजार तथा द्वितीय विजेता टीम को 51 सौ रुपये नगद के साथ ही ट्रॉफी और मेडल्स देकर सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता टीम राणा क्लब के कैप्टन विशाल राणा ने बताया कि मैच जीतकर काफी  खुशी  हो रही है, इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए। वहीं उन्होंने आयोजक मंडल का आभार व्यत्तफ़ किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद