सीमा पर सटे क्षेत्र में वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Spread the love

रुद्रपुर । उत्तराखंड की सीमा पर स्थित निकटवर्ती ग्राम डिबडिबा की सेठी कालोनी में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर में सोए वृद्ध की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। प्रातः मामले की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस के कई अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये।

परिजनों द्वारा घटना के पीछे कुछ लोगों से जमीनी विवाद होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सीमा के ग्राम डिबडिबा की सेठी कॉलोनी निवासी करीब 70 वर्षीय मुसाफिर साहनी पुत्र जलधारी सहनी की पत्नी सुदम्या देवी गत दिवस दवा लेने के लिए ग्राम भूरारानी निवासी रिश्तेदार के घर गई थी और रात में वहीं रूक गई। घर में मुसाफिर साहनी अकेले रात में खाना खाकर सो गये थे। प्रातः करीब 8 बजे उनका पोता शंकर पुत्र स्व. राजन वहां आया तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।जब उसने दरवाजा खोलकर भीतर देखा तो उसके होश उड़ गये। कमरे में उसके दादा मुसाफिर फर्श पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। कमरे का सामान भी इधर उधर बिखरा हुआ था। उसने घटना की जानकारी तुरंत अपने परिजनों के साथ ही ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही वहां कई लागे आ पहुंचे। ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी । सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस के कई अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली।

सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने भी वहां आकर कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये। बताया जाता है कि मृतक मुसाफिर के सिर एवं गर्दन पर चोट के गहरे निशान हैं। इधर परिजनों का आरोप है कि उनके पिता का जमीन को लेकर कुछ लोगों से पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है और वह कई बार जान से मारने की धमकियां भी दे चुके हैं। कमरे का बिखरा सामान देखकर सम्भावना जताई जा रही है कि मुसाफिर ने मौत से पहले खुद को बचाने का पूरा प्रयास किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। मृतक मुसाफिर के दो पुत्रो में एक राजन की पूर्व में मौत हो चुकी है जबकि दूसरे पुत्र धर्मेन्द्र तथा दो पुत्रियों रीता व चम्पा का विवाह हो चुका है। मुसाफिर अपनी पत्नी सुदयना देवी के साथ सेठी कालोनी में रहते थे। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने अपनी झोपड़ी को पक्के मकान का रूप दिया था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी