सुशील गावा सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

रुद्रपुर । होली से पहले कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। रूद्रपुर के कांग्रेस नेता सुशील गाबा ने अपने तीन सौ से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर काम कर चुके सुशील गाबा ने समर्थकों के साथ विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य बाजार में शत्तिफ प्रदर्शन कर अपने समर्थकों के साथ सुशील गावा कार्यक्रम स्थल भगत सिंह चैक पहुँचे। यहां सुशील गाबा का जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने पटका पहनकर भाजपा में स्वागत किया साथ ही विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी सुशील गावा का स्वागत बड़ी माला पहनाकर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुशील गावा के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अपनी अंतिम पड़ाव में है और चारो ओर युवा भाजपा में शामिल हो रहे हैं इसी क्रम में कांग्रेस के तेजतर्रार और जुझारू नेता सुशील गाबा का भी कांग्रेस से मोह भंग हो गया और भाजपा में शामिल हो गये। इस अवसर पर सुशील गाबा ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है तो वही एक के बाद एक कड़े निर्णय लेने वाले प्रदेश के धाकड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में युवाओं के लिये लाये गये नकल विरोधी कानून एव नये रुद्रपुर के संकल्प के साथ लगातार विकास कार्याे को आगे बढ़ा रहे ऊर्जावान विजनरी विधायक शिव अरोरा की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की विकास परक और जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली