सूबेदार मेजर के परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नगदी लूटी घटना से कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल   

सूबेदार मेजर के परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नगदी लूटी

घटना से कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल
पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और  घटनास्थल का निरीक्षण किया
काशीपुर । गत रात्रि अपना घर कालोनी में हथियारबंद डकैतों ने एक फौजी के घर धावा बोल कर परिजनों को बंधक बना लिया और घर से लाखों कीमत के सोने चांदी के जेवरात तथा हजारों की नगदी लूट कर ले गये । घटना से कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा परिजनों से घटना की विस्तार से जानकारी ली। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार अपना घर सोसायटी निवासी सूबेदार मेजर मातवर सिंह गोसाई अपने परिवार के साथ सोये हुए थे। उन्होंने बताया कि मध्य रात्रि करीब 1 बजे तीन डकैत उसके घर के भीतर आ घुसे और उन्होंने धमकाते हुए परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। जिसके बाद डकैतों ने घर में  रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब छः लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात तथा लगभग 70 हजार रूपये नगद लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गये। प्रातः मामले की जानकारी मिलते ही कालोनी वासियों में दहशत का माहौल हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना की विस्तार से जानकारी लेकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद डकैतों का सुराग लगाया जायेगा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी