सोते रहे परिवार के लोग, नगदी समेत कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर गये चोर

Spread the love

रुद्रपुर। चौकी आवास विकास में चोरों ने एक मकान में घुस कर डेढ़ लाख की नगदी समेत लाखों कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

आवास विकास स्थित गुरुद्वारे के पास रनवीर सिंह की श्याम टाकीज रोड पर टायर की दुकान है। बुधवार की देर रात वह दुकान बंद कर घर पहुंचे और परिवार के साथ खाना खाकर नीचे स्थित बने कमरों में सो गए।  दूसरे मंजिल पर परिवार का कोई सदस्य नहीं सोया था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने दीवार पर चढक़र दूसरी मंजिल में बने कमरे में घुस गये। चोरों नेअलमारी का लॉक तोडक़र अंदर रखी डेढ लाख रुपये की नगदी समेत  चार से पांच तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए। सुबह को परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर गये,तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को फुटेज में कुछ संदिग्ध देखे गए। मकान स्वामी ने चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों में कैद संदिग्धों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी