स्वच्छता सप्ताह के तहत चलाया विशेष सफाई अभियान   

Spread the love

किच्छा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा 12 से 18 जून तक स्वच्छता सप्ताह के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता सप्ताह अभियान के दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें की भी अपील करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में पालिका के पर्यावरण मित्रों कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता सप्ताह के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति पालिका प्रशासन की टीम जागरूक कर रही है। स्वच्छता सप्ताह अभियान के दौरान पालिका प्रशासन के सफाई निरीक्षक विजयंत चौधरी पालिका के पर्यावरण मित्रों कर्मचारियों की टीम के साथ नगर के विभिन्न भागों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील करते हुए लोगों को जागरूक किया कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठान और दुकानों के गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग कूड़ा दाल में खट्टा करें तथा कूड़ा वाहन में डालें आसपास ना फैलाएं। पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह एवं सफाई निरीक्षक विजयंत चौधरी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 12 जून से 18 जून तक चलने वाले स्वच्छता सप्ताह में श्रमदान कार्यक्रम मैं प्रतिभाग कर इस अभियान को और बेहतर बनाया जा सकता है। उक्त दोनों अधिकारियों ने सभी नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में पालिका प्रशासन की टीम का सहयोग कर नगर को स्वच्छता की प्रथम श्रेणी पायदान में खड़ा कर रहे हैं मैं सहयोग करें।इस मौके पर सभी को किसी अधिकारी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस  दौरान अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह सफाई निरीक्षक विजयंत चौधरी, सभासद लियाकत अंसारी शोभित शर्मा संतोष रानी हसीब अहमद सोनू , मोहम्मद आरिफ गुड्डू दा के अलावा सफाई नायक श्याम बाबू, विनोद कुमार, दीपक दास, माईकल ,नितिन चरन मैसी आदि थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी