सड़क दुर्घटना में एनएसजी कमांडो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रुद्रपुर। छुट्टी लेकर घर रक्षाबंधन मनाने के लिए आये एनएसजी कमांडो की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका बाइक सवार दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने पुलिस को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सरौंजा नानकमत्ता निवासी निर्मल सिंह (25) पुत्र गुरमुख सिंह एनएसजी कमांडो था। वह हैदराबाद में तैनात था। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। रात निर्मल की रुद्रपुर से ट्रेन थी। बता दें कि शाम को निर्मल अपने एक दोस्त नानकमत्ता निवासी सोनू के साथ उसकी बाइक से ट्रेन पकड़ने के लिए रुद्रपुर को निकाला था। किच्छा हाईवे के पास पीछे से एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते चले कि देर रात इलाज के दौरान निर्मल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। निर्मल का एक बड़ा भाई और दो बहनें हैं। वहीं गंभीर घायल दोस्त सोनू को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा