सड़क हादसे में महिला की मौत,पति गंभीर

Spread the love

सड़क हादसे में महिला की मौत,पति गंभीर
काशीपुर। ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार मजदूर दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल महिला ने उपचार के दौरान राजकीय चिकित्सालय में देर शाम दम तोड़ दिया जबकि उसके पति की हालत नगर के प्राइवेट हॉस्पिटल में बेहद नाजुक बनी है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर लावारिस हालत में खड़ी ट्रक को कब्जे में लिया है। आरोपी चालक फरार बताया जा रहा है। घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मूल रूप से गांधीपुर, पोस्ट बरियारपुर, जनपद मुंगेर बिहार निवासी मनीष ठाकुर पुत्र कुंज बिहारी ठाकुर यहां बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म के समीप अंकुर नामक व्यक्ति के यहां पिछले लगभग 5 वर्षों से परिवार के साथ रहते हुए एक फैक्ट्री में मजदूरी किया करता है। बताया गया कि उसकी पत्नी रेशम देवी 35 वर्ष जैतपुर घोसी स्थित मटर प्लांट में मजदूरी करती है। जानकारी के मुताबिक रोजाना की भांति बीते रविवार की शाम लगभग 5ः30 बजे मनीष ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी पत्नी रेशम देवी को स्कूटी पर बिठाकर वापस घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान बाजपुर रोड पर आलू फार्म के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार मजदूर दंपति गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। आईटीआई पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाते हुए मौके पर खड़े लावारिस ट्रक को कब्जे में ले लिया। इधर गवर्नमेंट हॉस्पिटल में दुर्घटना में गंभीर रूप से लहूलुहान महिला ने जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए देर शाम दम तोड़ दिया जबकि उसके पति को बेहद नाजुक हालत में उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अपने पीछे 14 वर्षीय पुत्र कृष, 12 वर्षीय पुत्र सोनू के अलावा 10 वर्षीया बेटी कोमल को रोते बिलखते छोड़ दिया। हृदय विदारक घटना को लेकर मोहल्ले में शोक व्याप्त है। मामले की सूचना पुलिस द्वारा मृतिका के पैतृक गांव में परिजनों को दे दी गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी