हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से हजारों की ठगी

Spread the love

रूद्रपुर । न्यूड महिला की वीडियो डिलीट करने के नाम पर एक तथाकथित पुलिस अधिकारी द्वारा युवक से हजारों रूपयों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है।

 दर्ज रपट में फुलसुंगा वार्ड नं. एक प्रदीप मण्डल पुत्र अधीर मण्डल ने कहा है कि 2 जून 2023 को उसके फेसबुक अकाउंट पर अंजली शर्मा नाम की आईडी से रिक्वेस्ट आई तो उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली । थोड़ी देर फेसबुक पर बातचीत करने के बाद उक्त महिला ने उसका मोबाईल नम्बर मांगा तो उसे अपना मोबाईल नम्बर दे दिया। पीड़ित का कहना है कि कुछ समय बाद उसकेे व्हाटसएप पर उक्त महिला ने मैसेज किया और थोड़ी देर तक बातचीत की और उसने मुझे विडियो कॉल किया। जब विडियों कॉल उठा ली तो उक्त महिला नग्न अवस्था में विडियों कॉल पर बात कर रही थी तो ेकॉल काट दी । परंतु उक्त महिला ने विडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली। उसके बाद उसके पास एक व्यक्ति का कॉल आया और बोला की वह प्रेमप्रकाश पुलिस ऑफिसर बोल रहा है। अगर वीडियो डिलीट करवानी है तो 12 हजार रुपए दे दो। जिस पर उसके यूपीआई पर रुपए डाल दिए । लेकिन उसने उसके बावजूद वीडियो डिलीट नहीं की। अभी तक वह उस व्यक्ति को 65 हजार रुपए दे चुका है और वह अभी भी कॉल कर रुपए की मांग कर रहा है। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी