हमलावरों की गिरफ्तार को लेकर एसएसपी कार्यालय पर गरजे कांग्रेसी  महानगर अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की धमकी  बोले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा तेज  

रुद्रपुर। अटरिया मार्ग पर स्थित शक्ति विहार कालोनी में शिलापट को मुख्य गेट से हटाकर अन्यत्र स्थान पर लगाने को लेकर निवर्तमान मेयर व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के मध्य हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया।  उनका कहना था कि मामले में जो भी मारपीट के दोषी हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाए और मामले की उचित जांच की जाए। वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार दोपहर को एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं का कहना था कि महानगर अध्यक्ष पर हमला सुनियोजित था। पूर्व मेयर रामपाल द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले के लिए जिन बाहरी लोगों को बुलवाया गया था उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाये। अन्यथा इसके खिलाफ आन्दोलन तेज कर दिया जायेगा। मौके पर पहुंचे पंतनगर क्षेत्र के सीओ तपेश कुमार चन्द्र ने रोषित कांग्र्रेस नेताओं से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त करने की पूरी कोशिश की लेकिन कांग्रेस नेता हमलावरों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने की जिद पर अड़े रहे। बाद में सीओ के आश्वासन पर कांग्रेसियों ने रविवार सुबह दस बजे तक धरना स्थगित कर दिया।
कांग्रेस का अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि शक्ति विहार कॉलोनी में हुए विवाद के बाद कुछ बाहरी लोगों ने आकर शर्मा से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने शर्मा के साथ मारपीट की है उनकी वीडियो फुटेज सामने आ चुकी हैं। ऐसे में उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो रविवार को दोपहर बारह बजे वह एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह कर लेंगे। धरना प्रदर्शन में हरीश पनेरु,  संदीप चीमा, मोहन खेड़ा, सौरभ चिलाना, गणेश उपाध्याय, ममता रानी, गोपाल भसीन, उमा, सतीश, राजू, संजय मौर्या, सुनील आर्या, सत्यम, इदरीश गोला, प्रकाश शर्मा, नंदू गंगवार, ज्योति टम्टा, बाबू खान, सुनील आर्य, सतीश राजपूत ,मोहन कुमार, सलीम, मनोज, राजू, संजय मौर्य समेत तमाम कांग्रेसी शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद