हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी एक्शन में दिखे, एक सस्पेंड, CO खुद लिखेंगे अपना क्राइम रजिस्टर 

Spread the love

हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी एक्शन में दिखे, एक सस्पेंड, CO खुद लिखेंगे अपना क्राइम रजिस्टर

 गौरव शक्ति योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु बांटे गए मोबाइल फोन और सिम
हल्द्वानी। डीजीपी अशोक कुमार आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में कुमाऊं मंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार बेहद सख्त नजर आए, उन्होंने सभी सर्किल के क्राइम रजिस्टर भी चेक किए इस दौरान लापरवाही बरतने पर डीजीपी ने लालकुआं सीओ के मुंशी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को 1 महीना और बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही डीजीपी ने सभी सीओ को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना क्राइम रजिस्टर अब खुद लिखेंगे, उन्होंने सभी अधिकारियों को गैंगस्टर और एनडीपीएस के अपराधियों की संपत्ति जप्त करने के आदेश दिए, इसके साथ ही प्रदेश में पुलिसिंग को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। डीजीपी उत्तराखंड ने सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊं के जनपद पुलिस प्रभारी और राजपत्रित अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक की।  गौरव शक्ति योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु बांटे गए मोबाइल फोन और सिम। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊं रेंज के जनपद पुलिस प्रभारी व राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गोष्ठी को ऑनलाइन माध्यम से भी जोड़ा गया। सभी की निम्न निर्देश दिए गए।  इनामी/वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलभट्टा, चंपावत तथा डीडीहाट थानों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उपरोक्त थानो को ईनाम दिया जाएगा। अल्मोड़ा के रानीखेत थाना और उधमसिंहनगर के ट्रांजिट कैंप को पुलिसिंग में सुधार करने के दिए निर्देश।  इनामी अपराधियों की कार्ययोजना बनाकर टीमें गठित कर धरपकड़ की जाय। वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी की जाय। गंभीर अपराध विशेषकर लूट व डकैती वाले इनामी अपराधियों पर इनाम बढ़ाया जाए। अपराधियों के संहिता में निहित नियमों/प्रावधानों के अनुरूप इनाम घोषित किया जाय। मफरूरों का सत्यापन करवाया जाए। इनाम घोषित की कार्यवाही भी करें। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अधिक वर्ष की अवधि की सजा वाले अभियोगों से संबंधित अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई जाय। गैंगस्टर एक्ट में ज्यादा से ज्यादा अभियोग दर्ज करें। संबंधितों के विरुद्ध इनाम घोषित भी किया जाय।
सक्रिय अपराधियों का चिन्हीकरण कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। नवसृजित थानों में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाय। पुलिस की उपस्थिति दर्शाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ जनजागरुकता अभियान तथा खेल/मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाय।  गोष्ठी के दौरान नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के क्षेत्राधिकारियो के अपराध रजिस्टर की समीक्षा भी की गई। रजिस्टर में स्पष्ट अंकन न होने के परिणाम स्वरूप संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई भी की गई। सभी क्षेत्राधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर गंभीरता से अपने सर्किल का अपराध रजिस्टर अधावधिक करने और स्पष्ट अंकन करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों में तत्काल कार्यवाही करें। इन अपराधों में संपत्ति बरामदगी के प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी की जाय। गोष्ठी के दौरान गौरा शक्ति योजना के अंतर्गत महिला helpdesk में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को मोबाइल फोन और सिम बांटे गए। जिससे महिला सुरक्षा के तहत पीड़ित महिला की शिकायत और समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके। गोष्ठी के दौरान डॉ नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपदों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सर्किट हाउस काठगोदाम में पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल, मंजूनाथ टीसी एसएसपी उधम सिंह नगर समेत नैनीताल/उधमसिंहनगर जिले के राजपत्रित अधिकारी तथा ऑनलाइन माध्यम से  लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़, हिमांशु वर्मा, एसपी बागेश्वर, प्रदीप राय एसएसपी अल्मोड़ा तथा देवेन्द्र पींचा, एसपी चंपावत समेत जिलों के राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप