हाईवे पर मिला खून से लथपथ  18 साल के युवक का शव हत्याकांड के खुलासे को कोतवाल का घेराव

रुद्रपुर। बिलासपुर क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी युवक की हत्या के खुलासे को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाल का घेराव किया। कोतवाल ने मामले का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

बता दें सुभाष नगर बिलासपुर रामपुर निवासी अमित वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र अरुण वर्मा बाइक लेकर अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि एमेनिटी स्कूल के पास हाइवे से लगे जंगल में अक्सर नशेड़ी बैठे रहते हैं। आशंका जताई कि अरूण वहां हो सकता है। परिवार के लोग उसे खोजते हुए जंगल में पहुंच गए। जहां उन्हें एक टूटी हुई हॉकी मिली। कुछ आगे जाने पर अरूण की खून से लथपथ लाश दिखाई दी। यह देख उनके होश उड़ गए।इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी अनुषा बड़ोला, एसएसआइ कमाल खान, एसएसआइ अर्जुन गिरी, एसआइ मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हॉकी स्टीक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी मृतक की बाइक और उसके भाई का मोबाइल भी ले गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
 अरुण के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में सुभाष नगर गांव के तमाम लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाल विक्रम राठौर का घेराव किया। इस दौरान कोतवाल ने कहा कि अरुण के हत्याकांड में शामिल आरोपी बचेंगे नहीं। पुलिस जांच कर रही है। मृतक किन लोगों के साथ गया था इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घेराव करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में डिबडिबा के प्रधान कन्हई मजूमदार, दुलीराम, गोपाल,सोनू कबीरा, गुरुचरण, शिव कुमार पाल, सुनील दास, पूजा, मोनिका, ममता, हरीश कोली, विपिन, उत्तम, संजय, लक्ष्मी,मोनू, मनोज कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद थे। कोतवाल विक्रम राठौर ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हत्या में शामिल दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा