हाईवे पर सैकड़ों ट्रैक्टर  के साथ गरजे किसान बिलासपुर हाईवे पर बंगाली कालोनी मोड़ पर किया जोरदार प्रदर्शन   

Spread the love
रूद्रपुर/सितारगंज। विभिन्न मांगों को लेकर तराई किसान संगठन के बैनर तले सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ भारी संख्या में किसानों ने बिलासपुर हाईवे पर बंगाली कालोनी मोड़ पर जोरदार प्रदर्शन के साथ धरना दिया।
धरना सभा पर आयेजित सभा को सम्बोधित करते हुए तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजेन्दर सिंह विर्क ने कहा कि किसान संयुक्त संघर्ष समिति की चंडीगढ़ में आयोजित हुइ बैठक में निर्णय लिया गया था कि 26 फरवरी को सम्पूर्ण देश में किसान दिल्ली जाने वाले सभी मार्गो पर टेªक्टरों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों की मांगों को उठाते हुए उन्होंने कहा कि आबूधाबी में हो रही बैठक में भारत विश्व व्यापार संगठन से बाहर हो, न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून लागू किया जाये, किसान आन्दोलन के दौरान पुलिस की गोली से मारे गये किसान को उचित मुआवजा दिया जाये और मामले के दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें मंजूर नहीं की जाती हैं किसान अपना आन्दोलन जारी रखंेंगे। मुख्य मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में ट्रेक्टरों के खड़ा हो जाने से यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। इस दौरान वन वे यातायात जारी रखा गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। धरना प्रदर्शन करने वालों में इकबाल सिंह, गुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसवीर सिंह,गुरमीत सिंह, सुखचैन सिंह, जसपाल सिंह, सुखदेव सिंह, अंग्रेज सिंह, इंद्रजीत सिंह, साहब सिंह, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, सद्दाम पाशा, रंजीत सिंह, लक्की, राज, कुलबीर सिंह, दिलेर सिंह, नवाब सिंह, अवतार सिंह, तरसेम सिंह, मनदीप सिंह, सतविंदर सिंह, सिमरन सिंह, आलमजीत सिंह, गुरमेज सिंह, सतनाम सिंह, अरविंद सिंह , निशान सिंह, तरसेम सिंह, दानिश, चरन सिंह, अमृतपाल सिंह, गुणवंत सिंह, गुरविंदर सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद थे।
सितारगंज। सितारगंज व नानकमत्ता में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर उपज के दामों का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए कानूनी गारंटी देने मांग की। सोमवार को सितारगंज में सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर लेकर हाईवे बिजटी चौराहे पर पहुंचे। यहां से किसानों ने बाईपास रोड, खटीमा रोड, मुख्य चौक, किच्छा रोड होते हुए अमरिया चौक से लेकर पीलीभीत मार्ग में हाइवे तक ट्रैक्टर रैली निकाली।<br>किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमएसपी गारंटी कानून की मांग कर रहे थे। भाकियू चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह मोहार, भाकियू टिकैत यूपी व राज्य प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, नवतेज पाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। इधर नानकमत्ता में भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिण्डा के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस