हापुड़ का लापता व्यापारी रुद्रपुर में अचेत अवस्था में मिला हाथ बंधे, मुंह पर कपड़ा बंधा झील के पास पड़ा मिला

Spread the love
रुद्रपुर। हापुड़ का व्यापारी झील के पास अचेत अवस्था और हाथ बंधे व मुंह पर कपड़ा बंधा पड़ा देख सीपीयू की नजर उस पड़ी। सीपीयू ने उसे उठा कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने थाना पिलखुआ पुलिस को सूचना दी। मंगलवार की रात वहां की पुलिस व उसके परिजन यहां पहंुचे। पुलिस ने व्यापारी को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि मंगलवार करीब पांच बजे सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट,के एसआई दिनेश चन्द्र उप्रेती,एसआई सतपाल पटवाल,हेड़ कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार,नारायण सिंह,गणेश,पूरन,गणेश धपोला किच्छा बाई पास रोड गश्त कर रहे। इसी बीच वहां पर एक व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा था और उसके मुंह पर कपड़ा व हाथ बंधे हुय थे। सीपीयू ने उसे कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। होश में आने पर उसने बताया कि वह पिलखुवा जिला हापुड़ निवासी अनुज कुमार मित्तल है। वहां पर उसकी परचून व सीमेंट की दुकान है। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह पिलुखवा की एक दुकान में सामान की डिलीवरी देना गया था। इसके बाद उसे दो लोग मिले। इसके बाद उसे नहीं पता। उसके पास से मोबाइल,एक अंगूठी सोने की और 15हजार की नगदी भी थी,वह गायब है। प्रभारी कोतवाल अर्जुन गिरी गोस्वमाी ने बताया कि जानकारी लेने के बाद संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी। व्यापारी की उस थाने में लापता होन की गुमशुदगी दर्ज है। व्यापारी के शरीर पर चोअ के निशान नहीं मिले। उन्होंने बताया कि रात को थाने से एसआई विजेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल परीक्षण राणा यहां पहंुचे। कानूनी कार्रवाई के बाद व्यापारी को वहां की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस रात को ही व्यापारी को लेकर चली गई। घटना स्थल यूपी का है। इसी लिये जांच भी वहां की पुलिस करेगी। व्यापारी के सहकुशल मिलने पर परिजनों नेे सीपीयू व पुलिस की सराहना की और राहत की सांस ली।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी