रुद्रपुर। खाना लेने जा रहे होटल कर्मी पर एक राय होकर हमला करने वाली पांचों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को थाना ट्रांजिट कैंप में आवास विकास निवासी वादी दिनेश चंद्र पुत्र संजय कुमार ने तहरीर दी कि अभियुक्त द्वारा अतिथि रेस्टोरेन्ट के पास एक राय होकर उसके साथ धारदार हथियार व डंडों से मारपीट कर गाली -गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें सुमित राठौर पुत्र जसवन्त राठौर निवासी बजरंग विहार फुलसुंगी, ट्राजिट कैंप,अमित राठौर पुत्र जसवन्त राठौर निवासी उपरोक्त, विशाल उर्फ नन्नू पुत्र राकेश बाल्मिकी निवासी खेड़ा, सुनील राजपूत उर्फ सिक्का पुत्र दिनेश राजपूत निवासी मनसा मंदिर के पास ठाकुर नगर तथा शिवम कुमार पुत्र सुखवीर सिंह बाल्मीकि निवासी अनवरिया फार्म थाना कैमरी जिला रामपुर उ0प्र0 हाल निवासी विवेकनगर गली नंबर 2 शामिल हैं। सभी की मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान से गिरफ्तार किया गया।




