होटल कर्मी पर हमला करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

रुद्रपुर। खाना लेने जा रहे होटल कर्मी पर एक राय होकर हमला करने वाली पांचों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  थानाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को थाना ट्रांजिट कैंप में आवास विकास निवासी वादी दिनेश चंद्र पुत्र संजय कुमार ने तहरीर दी कि अभियुक्त द्वारा अतिथि रेस्टोरेन्ट के पास एक राय होकर उसके साथ धारदार हथियार व डंडों से मारपीट कर गाली -गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें सुमित राठौर पुत्र जसवन्त राठौर निवासी बजरंग विहार फुलसुंगी, ट्राजिट कैंप,अमित राठौर पुत्र जसवन्त राठौर निवासी उपरोक्त, विशाल उर्फ नन्नू पुत्र राकेश बाल्मिकी निवासी खेड़ा, सुनील राजपूत उर्फ सिक्का पुत्र दिनेश राजपूत निवासी मनसा मंदिर के पास ठाकुर नगर तथा शिवम कुमार पुत्र सुखवीर सिंह बाल्मीकि निवासी अनवरिया फार्म थाना कैमरी जिला रामपुर उ0प्र0 हाल निवासी विवेकनगर गली नंबर 2 शामिल हैं। सभी की मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान से गिरफ्तार किया गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद