होली की खुशियां मातम में बदलीं, गांव में जलीं चार चिताएं…हर कोई गमगीन

Spread the love

बरेली/मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द में होली जलने से पहले एक ही परिवार में तीन चिताएं जलीं। जिससे क्षेत्र में हर कोई अपने आंसू नहीं रोक सका। वहीं चौथा विवाहिता का शव उसके ससुरालजनों ने थाना मिलक के गांव करपिया हप्पू में अंतिम संस्कार किया। रविवार को गांव हल्दी खुर्द में तीन लोगों का अंतिम संस्कार करीब डेढ़ बजे किया गया। जिसमें रवि यादव उम्र 14 साल , रामवती देवी उम्र 45 वर्ष, कविता यादव उम्र 15 वर्ष और चौथे शव जिसका नाम सावित्री देवी उम्र करीब 30 वर्ष को उसके ससुरालजन उसे अपने गांव करपिया हप्पू थाना मिलक ले गए। रवि यादव और कविता यादव चचेरे भाई बहन थे। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि गांव हल्दी खुर्द से दलपतपुर के पास भोजपुर जिला मुरादाबाद में बच्चे की खुशी में छोछक लेकर गए थे। जिसमें करीब 20 लोग बच्चे बड़े सब ट्रैक्टर ट्रॉली से गए थे। कार्यक्रम निपटा कर वापस लौट रहे थे तभी थाना मिलक के पास हरियाणा पंजाब ढाबे के सामने ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया था और ट्रैक्टर हाईवे पर ही बंद हो गया।  चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को वहीं रोड पर डिवाइडर के सहारे खड़ा करके डीजल लेने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पहुंचा और सभी लोग ट्रॉली में ही बैठे थे। तभी मिलक की ओर से बरेली दिशा की ओर जा रहे डंपर ने ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर भी पलट गया। हादसे के बाद मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। अन्य करीब दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार के लोगों को सूचना दी थी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को क्रेन की मदद से साइड में खड़ा कराया। पुलिस ने रवि यादव, कविता यादव, सावित्री देवी, और रामवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, घायल जोगराज, आरती, अंकुल, अंजलि, सोनू, सोनाक्षी, रमन आदि को थाना मिलक के नगर स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से परिवारजन मिलक के ही निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर करीब तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी