एसएसपी कार्यालय पर कोतवाल के खिलाफ गरजीं महिलाएं कोतवाल आदि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निलंबित करने की मांग महिलाओं के संग गाली गलौज और शरीर को आपत्तिजनक तरीके से छूने का आरोप

रूद्रपुर। भगवानपुर कोलडिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध कर रही महिलाओं के साथ कोतवाल द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ शुक्रवार को ग्राम की कई महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी को लिखे ज्ञापन में कहा गया है कि जहां बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं की बात प्रशासन करता है वही उत्तराखंड पुलिस में उपस्थित कुछ अधिकारी महिलाओं को जानवर से भी बत्तर समझते हैं। इसका उदाहरण कुछ दिनों पहले पंतनगर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी की ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता लगा।
उधम सिंह नगर की पुलिस के महिलाओं के प्रति द्वेष भावना और शोषण आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं। भगवानपुर में रुद्रपुर कोतवाल धीरेंद्र कुमार द्वारा महिलाओं के संग मारपीट व गाली गलौज करने और महिलाओं के सीने पर हाथ रखकर धक्का मारने का घृणित और अक्षम्य कृत्य किया गया। जिसकी वीडियो भी सार्वजनिक हुई है। संवैधानिक पद पर नियुक्त एक पुरुष पुलिस अधिकारी द्वारा किये गए उक्त असंवैधानिक कृत्य है। अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं ने अवगत कराया है कि उन्हें अपने घर से सामान निकालने के लिए भी रोका जा रहा था। विधायक के कहने पर हम लोग डीएम ऑफिस पहुंचे थे, प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में उपस्थित न होने के कारण हमारे पीठ पीछे हमारे घरों पर बुलडोजर चला दिया गया। जब वापस जाकर देखा कि हमारे घर तोड़ दिए गए हैं तो हम अपना सामान निकालने के लिए जब अपने घर के तरफ बड़े तो पुरूष पुलिस अधिकारियों ने हमें रोककर गाली गलौज की और हमारे शरीर को आपत्तिजनक तरीके से छुआ और सीने पर हाथ रखकर हमें धक्का दिया गया। भारतीय संविधान किसी भी पुरुष अधिकारी को यह अधिकार नहीं देता है कि किसी महिला के संग हाथापाई और मारपीट करें। ज्ञापन में रुद्रपुर कोतवाल धीरेंद्र कुमार आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पूरी होने तक उनको तत्काल उनके पद में निलंबित करने की मांग की गई। अगर 24 घंटे में कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो मजबूरन भगवानपुर के हम ग्राम वासियों को सामाजिक और मजदूर किसान और राजनीतिक संगठनों संग मिलकर कार्यालय के सामने धरना देने के लिए विवश होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में फर्जी पुलिस बनकर पहुंचे चार अज्ञात लोग, जांच और कार्रवाई की मांग

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों का  पुलिस बनकर पहुंचने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मस्जिद/ईदगाह परिसर की कार्यकारिणी समिति…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में फर्जी पुलिस बनकर पहुंचे चार अज्ञात लोग, जांच और कार्रवाई की मांग

    मस्जिद में फर्जी पुलिस बनकर पहुंचे चार अज्ञात लोग, जांच और कार्रवाई की मांग

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी