उपचुनाव में दोनों सीटें जीतने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Spread the love

रूद्रपुर। मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने भगत सिंह चौक पर एकत्र होकर जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उपचुनाव के परिणामों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम बताया।
कांग्रेस नेट परवेज कुरैशी की अगुवाई में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को ईदगाह पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया। परवेज कुरैशी ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का घमण्ड एक बार फिर चूर हो गया है। धर्मनगरी अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भाजपा की हार ने यह साबित कर दिया है कि अब धर्म के नाम पर राजनीति नहीं चलेगी। परवेज कुरैशी ने कहा कि दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री खुद इन दोनों सीटों को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। परवेज कुरैशी ने कहा कि दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के हार से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। मंगलौर और बद्रीनाथ की जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश देकर भ्रष्टाचार, महंगाई और जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब दिया है।
इस अवसर पर इरशाद अंसारी, आरिफ अली, फरमान सिद्दीकी, अशफाक, चंद मंसूरी, वाजिद, इमरान , नासिर, इसराइल ,फरमान, नाजिम, सद्दाम अंसारी, मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी