चाकू की नोक पर बदमाश ने लूटे महिला से जेवर  पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के स्थान पर पुलिस कर्मी लगवा रहे हैं चौकी कोतवाली के चक्कर 

 रूद्रपुर। नगर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते आपराधिक तत्वों के हौसले  बढ़ते जा रहे हैं। बदमाशों को सरे बाजार लोगों को लूटने में पुलिस का कोई खोफ नहीं रह गया है। बदमाश ने काशीपुर बाईपास रोड पर अग्रसेन चौक पर चाकू की नोक पर बाजार से सामान लेकर लौट रही महिला को कुछ दूरी पर ले जाकर उससे जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मी पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के स्थान पर उसे चौकी कोतवाली के चक्कर लगवा रहे हैं।
 पूजा पत्नी विजय सिंह निवासी विवेक नगर, ट्रांजिट कैम्प, वार्ड 9 ने बताया कि 11जुलाई को वह यहां मुख्य बाजार में सौदा लेने आयी थी। जब वह बाजार से सामान लेकर वापस घर जा रही थी तो मार्ग में अग्रसेन चौक के पास, काशीपुर बाईपास रोड में दो अज्ञात लड़के उसे  मिले। उक्त लोगों ने उसे अपनी तरह-तरह की मजबूरी बताते हुए अपनी बातों में ले लिया और डीडी चौक, पेट्रोल पंप के पास, सेकेंड हैंड कार बिकने के स्थान के पास तक ले गये। पूजा का कहना है कि वहां पहुंचते ही चाकू दिखाकर उन्होंने उससे सोने के कुण्डल वजन आधा तोला लूट लिये। साथ ही उक्त लोग धमकी दे रहे थे कि यदि शोरगुल करोगी तो तुम्हें चाकू से जान से मार देंगे। सोने के कुण्डल लेकर उक्त दोनों लड़के उसे डराते धमकाते मौके से फरार हो गये। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता पुलिस की चौखटों पर चक्कर लगा रही थी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी