पांच महिला सिपाहियों से किया रेप.वर्दी पहनकर खुद को पुलिस बताने वाला गिरफ्तार

Spread the love

बरेली,फर्जी पुलिस बनकर रौब झाड़ने के मामले तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन पुलिस की वर्दी पहन महिला सिपाहियों को झांसे में लेने के बाद उनके रेप की घटनाओं के बारे में शायद ही आपने सुना हो। ऐसे एक मामले का खुलासा करते हुए बरेली कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसने एक दो नहीं बल्कि खुद को पुलिस वाला बताकर उत्तर प्रदेश पुलिस की पांच महिला सिपाहियों से पहले तो नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उनके साथ शारीरिक संबंध कायम किए।

बरेली की थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजन वर्मा निवासी ग्राम मिदनिया गढ़ी, थाना कोतवाली सदर जिला लखीमपुर निवासी आरोपी राजन वर्मा लंबे समय से फरार चल रहा था। इस पर आरोप है कि पुलिस वाला बनकर न सिर्फ पांच महिला आरक्षियों को अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि झांसे में लेकर उनसे लाखों रुपये भी ठगे। दरअसल सबसे पहले आरोपी ने लखीमपुर खीरी की ही एक महिला आरक्षी को अपने झांसे में लिया और उससे शादी कर ली। लेकिन जल्द ही राजन की हकीकत उस महिला आरक्षी के सामने खुल गई। उसे पता चला कि राजन वर्मा पुलिस में नहीं बल्कि केवल आठवीं पास है। इसके बाद महिला आरक्षी ने आरोपी राजन से दूरी बनाना शुरू कर दी। इसके बाद राजन ने अपने इस खेल को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में फैलाना शुरू कर दिया। पुलिस की वेबसाइट के जरिए ऐसी महिला आरक्षियों से दोस्ती करनी शुरू कर दी जिनके नाम के आगे वर्मा लगा होता। लिहाजा जाति के आधार पर पांच महिला आरक्षियों को अपना शिकार बनाया। कोतवाली प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी पांच महिला सिपाहियों के साथ रेप कर चुका है। मंगलवार को सेटेलाइट पर किसी से मिलने आया था जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। 1.70 करोड़ रुपए जुए में भी हार चुका है।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी