महिला सिपाहियों के साथ रात गुजारने की सनक से पहले खुद भी ठगी का शिकार हुआ

बरेली,  पांच महिला सिपाहियों के साथ रेप और उनसे लाखों की ठगी के आरोपी को बरेली कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके ऊपर महिला सिपाहियों के साथ रात गुजारने की सनक सवार हो गई थी। मगर  राजन वर्मा ने जिस तरह महिला आरक्षियों को अपना शिकार बनाया इसकी शुरुआत भी उसके साथ हुई ठगी की घटना से होती है। राज की चाहत थी कि वो भी एक दिन वर्दी पहनकर पुलिस वाला बने, लेकिन पुलिस में भर्ती होने की चाहत ने उसे ठगी का शिकार बना दिया। जहां से उसके फर्जी पुलिस वाला बनने का सिलसिला शुरू हुआ।

दरअसल पकड़े गए लखीमपुर निवासी राजन वर्मा ने पुलिस को बताया कि अपने शहर में रहकर उसने पेठा बनाने की फैक्ट्री लगाई थी, फैक्ट्री का माल अयोध्या सप्लाई करता था। लिहाजा अक्सर अयोध्या आना जाना लगा रहता था। यहां उसकी मुलाकात सुनील गुप्ता नाम के एक पुलिसकर्मी से हुई, जो खुद को एसओजी में तैनात बताता था। राजन के मुताबिक वह सुनील पर विश्वास करने लगा था। लिहाजा पुलिस में भर्ती कराने के नाम सुनील ने पांच लाख रुपये मांगे तो उसने दे दिए। अयोध्या में वह सुनील के साथ ही रहने लगा। वह उसको वेतन के रूप में कुछ पैसे भी देता था, लेकिन दो तीन माह तक पैसे देने के बाद उसने रुपये देना बंद कर दिए। राजन ने अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत अयोध्या पुलिस से की तो कुछ पैसा वापस भी मिल गया।

पुलिस लाइन रहकर बढ़ाई जान पहचान
अयोध्या में वह सुनील गुप्ता के साथ पुलिस लाइन में ही रहता था, इस तरह उसकी दूसरे पुलिस वालों के साथ जान पहचान बढ़ी। कई जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों से उसकी जान पहचान हो गई। पुलिस की वर्दी पहनकर राइफल के साथ फोटो खिचाना, दूसरे पुलिस वालों के साथ घुलना मिलना यह सभी खेल आरोपी ने अयोध्या पुलिस लाइन में रहकर ही किए। यहां तक किए दूसरे पुलिस वालों को भी यह पता नहीं चलने दिया कि वह पुलिस में नहीं है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद