रुद्रपुर।राज्य कर अधिकारी संवर्ग के पदों की कटौती किए जाने के विरोध में राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने शनिवार को जीएसटी कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कहा की सरकार अब राज्य कर अधिकारी के पद खत्म करने जा रही है। इससे मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं होंगे। जिस पद पर कर्मचारी तैनाती लेगा। उस पद से ही रिटायर होगा।
राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पद कटौती के विरोध में राज्य कर कर्मचारियों ने आज प्रदेशव्यापी आंदोलन किया।राज्य कर अधिकारी संवर्ग के पदों की कटौती किए जाने के विरोध में उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन एवं राज्य कर वैयक्तिक सहायक / वैयक्तिक अधिकारी सेवा संघ के सभी कर्मचारियों द्वारा आज शनिवार को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक राज्य कर भवन के प्रवेश द्वार पर धरना प्रदर्शन करते हुये राज्य कर अधिकारी के पदों की कटौती कर, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त के पदों में बढ़ोतरी तथा राज्य कर अधिकारी के पदों की कटौती समाप्ति की सम्भावनाओं का पुरजोर विरोध करते हुए घोर निंदा की। रोषित कार्मिकों ने बताया गया कि राज्य कर अधिकारी के 50 प्रतिशत पद तृतीय श्रेणी के कार्मिकों की पदोन्नति द्वारा भरे जाते रहे है। जिन्हें वर्तमान में कटौती/समाप्ति करने की कोशिश की जा रही है। धरना प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष भीम सिंह, शाखा मंत्री चन्द्र सेन, शाखा संरक्षक अरविन्द सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम वर्मा एवं राकेश जखमोला, शेखर सिंह, दीपक राणा, हेमचन्द्र लोहनी, नीतीश कुमार, मौ. वसीम, किरन भण्डारी, कहकशा कुरैशी, सबा रानी, राजकुमार, लोकेश चन्द, जमील के साथ-साथ प्रांतीय कार्यकारिणी से विशाल अग्रवाल, एवं संजय उपाध्याय द्वारा राज्य कर अधिकारी के पदों की कटौती की घोर भर्त्सना की गयी।




