दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए  आरोप झूठे: जनार्दन केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर भगत सिंह चौक पर किया जोरदार प्रदर्शन

Spread the love
 रुद्रपुर। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के माध्यम से गिरफ्तार करने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को रिहा कर न्याय की मांग है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के माध्यम से षड्यंत्र के तहत झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यदि मामला केवल न्याय का होता तो चुनावी चंदे के घोटाले के आरोप में भाजपा का पूरा मंत्रिमंडल जेल में होता। यह मामला ना तो न्याय का है और ना ही अदालत का है यह महज एक दिखावा है।। इस मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी को कोई भी ठोस सबूत नहीं मिले हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले की गई, यह एक षड्यंत्र है जिसमें मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल  को चुनाव प्रचार से रोकना चाहती थी। जब केंद्र सरकार को लगा कि अब अरविंद केजरीवाल की रिहाई हो जाएगी तो उन्होंने तिहाड़ जेल से ही सीबीआई के माध्यम से उन्हें पुनः गिरफ्तार कर लिया। यह एक घटिया साजिश है, लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा करते हुए अरविंद केजरीवाल  की रिहाई की मांग की हैं। विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष व्यापारी, कमल श्रीवास्तव, किरण विश्वास, रामबाबू, जावेद मलिक, नासिर, जीशान अंसारी, वसीम रजा, मनोज शाही, राघवेंद्र, पवन विश्वास, चेतन कांडपाल सहित दर्जनों साथी उपस्थित रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  : कोतवाली किच्छा के रहने वाले एक किसान ने तराई भाबर में किसानों को ठगने वाला सिंडिकेट सक्रिय होने की आशंका जताते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद