गरीबों को उजड़ने से पहले जमीन के बदले जमीन व घर के बदले उचित मुआवजा दिया जाए – सुब्रत कुमार विश्वास

Spread the love

रूद्रपुर कल्याणी नदी के किनारे बसे हजारों परिवारों को नोटिस आने के बाद गरीब मजदूर मध्यमवर्गीय परिवारों के अंदर दर का माहौल पैदा हुआ है उनके दुख दर्द को जानने के लिए समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास परिवारों के बुलाने पर खेड़ा वार्ड नंबर 19/17 व विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना । परिवारों का कहना है कि सरकार 20 मी कहकर 40 मी नाप के जा रही है हमारे जो घर परिवार हैं हम यहां 20-20 40 सालों से रह रहे हैं और कई परिवार तो ऐसे हैं जिनकी एक पीढ़ी यहां गुजर चुकी है कल्याणी नदी में जिन लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है उन पर तो कार्रवाई नहीं की जा रही परंतु जो दूरी पर है उनकी और जमीन ली जा रही है परिवारों का कहना है कि हम मना नहीं कर रहे कि अतिक्रमण अपना हटाए परंतु चिन्हित करके सही प्रकार से कार्य करें ।। वही समाज से भी सुब्रत विश्वास जी का कहना है कि अतिक्रमण मकान को अगर प्रशासन हटती है तो जमीन के बदले जमीन दिया जाए और मकान के बदले उचित मुआवजा दिया जाए पहले यह सुनिश्चित कर तत्पश्चात इन गरीब परिवारों का घर तोड़ने का कार्य किया जाए अन्यथा यह सब गरीब परिवार अपना अपना सामान लेकर रुद्रपुर की यशस्वी विधायक शिव अरोड़ा के घर में डेरा डालेगी । क्योंकि विधायक का घर भी आम जनता का घर है और जो विधायक जनता का है जनता का अधिकार बनता है अगर जनता के सॉन्ग कोई विपत्ति आ रही है तो उसके संग विधायक सशक्त होकर खड़ा रहेगा परंतु दुख की बात है राम लोहिया मार्केट नहीं बचा पाए रुद्रपुर के विधायक तो इन विचारों के गरीबों का आशियाना कैसे बचाएंगे । और बचा दे इन परिवारों का घर तो नतमस्तक है हम सभी ।। रोड बिजली सड़क और पानी के कनेक्शन देने वाले नेताओं और अधिकारियों के ऊपर भी जांच होनी चाहिए अतिक्रमण क्षेत्र में यह सुविधा कैसे पहुंचाएगी और जो वोट लिए गए इन लोगों से विधायक एमपी पार्षद और यहां तक के प्रधानमंत्री को भी तत्काल निरस्त किया जाए अवैध वोट लेना भी या अवैध लोगों से वोट लेना भी गैरकानूनी अपराध है ।। इन गरीब परिवारों का पहला पुनर्वासन किया जाए तब पश्चात उनके घर तोड़ा जाए नहीं तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा । गरीब परिवारों से मुलाकात में उपस्थित श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी इंकलाबी मजदूर केंद्र के पूर्व अध्यक्ष कैलाश भट्ट डॉल्फिन कंपनी के अध्यक्ष ललित/ सोनू गुड्डू राजवीर ,नाजिम ,राजेंद्र ,बाल्मीकि ,दिनेश वाल्मीकि, अनीता वाल्मीकि विवेक शर्मा राकेश मंडल जतिन विश्वास सैकड़ो लोग मौजूद थे ।।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी