11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत

दिनेशपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज अंतर्गत जयनगर नंबर 3 में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक नर हाथी की मौत हो गई। नर हाथी की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। जंगल से खेतों में आए हाथी की पीठ बेहद नीचे से गुजर रही लाइन में छू गई और हाथी की मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। 

 जानकारी के अनुसार जयनगर नंबर तीन में एक नर हाथी का शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के एसडीओ मयंक मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया हाथी पानी की या घास की तलाश में जंगल से आबादी वाले क्षेत्र में आया और हाईटेंशन लाईन की तारें काफी नीची होने के कारण यह हाथी उसकी चपेट में आ गया और इस हाथी की  मौत हो गई। नर हाथी की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने के लिए ऊर्जा निगम से कई बार कहा गया था, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी