14.24 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

14.24 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
बाजपुर। चोरी की बाईक के साथ स्मैक लेकर आ रहे दो युवकों को दोराहा पुलिस ने पकड़ा है। इन दोनों के पास 14.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों युवक नगर पंचायत केलाखेड़ा के बताये जा रहे हैं। इन दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर इनको न्यायालय भेज दिया गया है।
दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर शाम उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि केलाखेड़ा की ओर से दो युवक चोरी की बाईक के साथ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित खालसा ढाबे के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान एक बाईक पर दो युवक आते दिखाई दिये। मुखबिर की तफ्तीश पर इन दोनों युवकों को रोका गया तथा इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास स्मैक बरामद हुई वहीं इनकी बाईक भी चोरी की निकली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी को दे दी गई। सीओ के पहंुचने पर इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना नाम शेख खान पुत्र अहमद पहलवान निवासी मंसूर नगर केलाखेड़ा तथा रवि पुत्र देवी दास निवासी टांडा डालचंद केलाखेड़ा बताया। पुलिस ने शेर खान के पास से 7.53 ग्राम तथा रवि के पास से 6.71 ग्राम कुल 14.24 ग्राम स्मैक बरामद की। वहीं इन्होंने बताया कि ये नशे के आदि हैं तथा नशे की लत को पूरी करने के लिये छोटी मोटी चोरियां करते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर इनको न्यायालय भेजा गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी