असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न  विधायक अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाई खुशी

Spread the love

रुद्रपुर  : असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान विधायक अरोरा ने ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया और आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। वहीं जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने विधायक अरोरा को कंधे पर बैठा लिया। इसके बाद झूमते नजर आए।

विधायक शिव अरोरा के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान विधायक अरोरा ने कहा कि असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भाजपा की अविस्मरणीय विजय ने साबित कर दिया कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के साथ है। उन्होंने कहा कि यह विजय उन विपक्षियों के मुंह पर तमाचा है जो देश में तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखते हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी  के गुंडों के तिलिस्म अराजकता को समाप्त करते हुए भाजपा ने एक तरफा प्रचंड विजय का परचम लहराया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है जो बंगाल में गुंडाराज और आए दिन लोगों सरेआम मर जाना इस प्रकार की घटनाएं सुर्खियों में रहते थे। अब उस पर अंकुश लगेगा तो वहीं इस बार बंगाल का हिंदू जाग उठा है। उसने प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाई है जो बताता है कि टीएमसी और वह उनकी जिहादी मानसिकता के गुंडो की अराजकता से बंगाल त्राहि-त्राहि कर चुका था। वहीं शांतिपूर्ण हुए मतदान व ऐतिहासिक मतदान  जो अपने आप में रिकॉर्ड दर्ज हुआ यह बताता है कि भाजपा के स्वर्ण युग की शुरुआत से बंगाल की शांति बंगाल के विकास अब बंगाल में गुंडाराज को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, शालनी बोरा, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, , वेद ठुकराल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप