रुद्रपुर । फार्मासिस्टों ने सम्मान समेत 16 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किए जाने को लेकर कार्यबहिष्कार जारी रखा। उन्होंने मांगे पूरी होने तक अगले छह दिन कार्यबहिष्कार को जारी रखने का अल्टीमेटम शासन-प्रशासन को दिया है। आगे भी मांगे पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को जिले भर के अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों ने सुबह आठ बजे से दस तक ओपीडी बंद कर कार्य बहिष्कार किया। दो घंटे कार्यबहिष्कार करने के दौरान लोगों को थोड़ी परेशानियों को सामना करना पड़ा। वहीं फार्मासिस्टों ने कहा कि आईपीएचएस लागू होने के बाद अस्पतालों में फार्मासिस्ट के पद को हटा दिया गया है। इससे फार्मासिस्टों पर दोगुना अधिक कार्यभार पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने फार्मासिस्ट के पद नाम को बदलने, उन्होंने आईपीएचएस को हटाने, फार्मासिस्ट को पोएम भत्ता देने, जिले के 63 पदों पर भर्ती कराने समेत 16 सूत्रीय मांगें की है। इस दौरान एनके बिष्ट, जीपी मिश्रा, आरडी कांडपाल, आरएस चौहान, अनूप रावत आदि मौजूद रहे।




