16 सूत्रीय मांगों को लेकर  फार्मासिस्टों का  कार्यबहिष्कार जारी  

रुद्रपुर । फार्मासिस्टों ने सम्मान समेत 16 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किए जाने को लेकर कार्यबहिष्कार जारी रखा। उन्होंने मांगे पूरी होने तक अगले छह दिन कार्यबहिष्कार को जारी रखने का अल्टीमेटम शासन-प्रशासन को दिया है। आगे भी मांगे पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को जिले भर के अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों ने सुबह आठ बजे से दस तक ओपीडी बंद कर कार्य बहिष्कार किया। दो घंटे कार्यबहिष्कार करने के दौरान लोगों को थोड़ी परेशानियों को सामना करना पड़ा। वहीं फार्मासिस्टों ने कहा कि आईपीएचएस लागू होने के बाद अस्पतालों में फार्मासिस्ट के पद को हटा दिया गया है। इससे फार्मासिस्टों पर दोगुना अधिक कार्यभार पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने फार्मासिस्ट के पद नाम को बदलने, उन्होंने आईपीएचएस को हटाने, फार्मासिस्ट को पोएम भत्ता देने, जिले के 63 पदों पर भर्ती कराने समेत 16 सूत्रीय मांगें की है। इस दौरान एनके बिष्ट, जीपी मिश्रा, आरडी कांडपाल, आरएस चौहान, अनूप रावत आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद