दिनेशपुर। जिले के दिनेशपुर में कछुए की तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा एक कछुआ तस्कर को 18 किलो 300 ग्राम प्रतिबंधित कछुए के मांस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा जिले में सभी पुलिस कर्मियों को संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिंग / सत्यापन हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष दिनेशपुर के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कि एक व्यक्ति दुर्गा एनक्लेव के पास टीन सैड की आड़ में कछुवा काट कर मांस की बिक्री हेतु खरीदारों की तलाश कर रहा है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्गा एन्क्लेव के पास दबिश दी गयी तो एक अभियुक्त संजय बाईन पुत्र स्व० भवेन्द्र बाईन निवासी दुर्गापुर नम्बर 01 थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को एक कट्टे में कछुवे के मांस सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामद कछुवे के मांस का वजन किया गया तो उक्त कछुए का वजन 18 किलो 300 ग्राम निकला। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 232/2023 धारा 09/39/51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 1972 का अभियोग पंजीकृत किया गया। विगत कुछ समय में दिनेशपुर पुलिस द्वारा वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 06 अभियोगों में अभियुक्तों को 374 प्रतिबंधित कछुओ के मांस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।




