आखिरकार बनभूलपुरा में ध्वस्त हुए अवैध निर्माण, यही हुआ था विरोध
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के उन दो बड़े अवैध निर्माण को आखिरकार प्रशासन और प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया जहां से विरोध हुआ था। दरअसल हल्द्वानी शहर में अवैध अतिक्रमण पर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत बेहद नाराज नजर आए हैं, बीते दिनों पहले बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में मस्जिद के ठीक सामने हुए अवैध निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इस दौरान उनके द्वारा अवैध निर्माण को तोड़े जाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारी को दिए गए थे।
निर्माण तोड़े जाने के समय वहां मौजूद लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत समेत अधीनस्थ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के साथ ही सरकारी कार्यों में बाधा डाली उसके बाद पुलिस के 200 अज्ञात और पांच नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया, ऐसे में आज नगर निगम, विकास प्राधिकरण की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। इस दौरान प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा की निर्माण अवैध है जो कि नजूल भूमि पर बना है।
जिसे कुमाऊं कमिश्नर द्वारा तोड़े जाने के निर्देश दिए गए थे, ऐसे में आज नगर निगम और प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। प्रशासन का कहना है कि 2 दिन का समय कवरेज निर्माण करता हूं को स्वयं निर्माण तोड़ने के लिए दिया गया था लेकिन उनकी धीमी चाल को देखते हुए प्रशासन ने स्वयं अवैध निर्माण ध्वस्त किया है ।प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर जेसीबी गरजी, प्राधिकरण ने साफ तौर पर कहा कि शहर में किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली