पुलिस ने दो साल पूर्व मिले व्यक्ति के शव की गुत्थी सुलझाई मजदूरी का लेकर हुए झगड़े में गई थी जगदीश उर्फ साधू की जान एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद

Spread the love

काशीपुर। धान के खेत की मेड़ के पास दो वर्ष पूर्व मिले साधु के शव की गुत्थी सुलझा ली है। कुण्डा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 27 जुलाई 2022 को रेलवे कालोनी निवासी जगदीश उर्फ साधू पुत्र बीरबल का शव ग्राम गोपीपुरा पाण्डे कालोनी स्थित रमेश उर्फ पप्पू के धान लगे खेत की मेड़ पर बरामद हुआ था। मामले में मृतक की पत्नी दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस ने रमेश उर्फ पप्पू पुत्र विशन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।

मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने मृतक की पत्नी दुर्गावती से पूछताछ की तो उसने बताया कि 27 जुलाई 2022 की सांय 5 बजे रमेश उर्फ पप्पू ने उसके घर आकर बताया था कि जगदीश उर्फ साधु मेरे खेत में शराब पीकर पड़ा है। मृतक के सिर पर चोट का निशान है। पुलिस ने फॉरेंसिक विधि विज्ञान की सहायता लेकर संदिग्ध अभियुक्त रमेश उर्फ पप्पू का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। पॉलीग्राफ टेस्ट की जांच के बाद रमेश उर्फ पप्पू ने जगदीश उर्फ साधु की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे जगदीश उर्फ साधू को मजदूरी के 800 रुपये देने थे। घटना के दिन दोपहर 3 बजे वह जब पाण्डे कालोनी में अपने धान के खेत की मेड़ पर पानी निकलने के लिये नग्गे बना रहा था तो जगदीश उर्फ साधु खेत पर आया और अपने पैसे मांगते हुए गाली गलौज करने लगा। गुस्से में आकर उसने जगदीश के सिर पर फावड़े से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि जगदीश अक्सर सड़क किनारे शराब पीकर खेतो और सड़क पड़ा रहता था। उसने इसका फायदा उठाया तथा उसके घर जाकर उसके खेत में पड़े होने की सूचना उसकी पत्नी को दे दी, जिससे उस पर कोई शक न करे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया है। खुलासे के दौरान एसपी अभय सिंह व सीओ अनुषा बडोला भी मौजूद रहे। वहीं एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम (प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौड़, उप निरीक्षक होशियार सिंह व कां. नरेश चौहान) को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी