20 पेटी अंग्रेजी व 10 पेटी देशी शराब समेत पांच गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस और एस.ओ.जी टीम ने संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग ब्रांड की लाखों की 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।  उन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट  द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु  समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।
इस क्रम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम करने के लिए हीरानगर क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान कार को रोक कर चैक किया गया तो उसमें से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की गई। इस पर तस्कर विक्रम सिंह निवासी रोहतक हरियाणा। 2- प्रदीप सिंह निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों में अंग्रजी शराब खरीदकर लाते हैं और हल्द्वानी और पहाड़ी जिलों में ऊंचे दामों में अवैध तस्करी करता है। तस्करी के लिए महंगी कारों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे पुलिस को कोई शक न हो सके। पुलिस पकड़े तस्करों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने 25 सौ का ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसएसआई  विजय मेहता, हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल मोहम्मद आजम, हरीश चंद्र जोशी, अशोक रावत, भानू प्रताप शामिल रहे।
तीन तस्कारों को न्यायालय में पेश किया

पुलिस ने तीन तस्करों को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मंडी चौकी पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने और असमाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए बीती रात धान मिल तिराहा के पास चैकिंग की जा रही थी। इस बीच ऑटो संख्या यूके04टीबी-0798 को रूकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। शक होने पर पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर रोक लिया गया। तलाशी में ऑटो से पुलिस ने 10 पेटी देशी शराब की बरामद हुई। इस पर तस्कर मयंक निवासी दुर्गा कॉलोनी, बरेली रोड, नन्द राम और दीवान सिहं निवासी गोरापड़ाव बताए हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह उक्त शराब को ठेकों से खरीद कर ला रहे थे और इसे रात्रि के समय ऐसे स्थानों में महंगे दामों में बेचने की फिराक में थे, जहां शराब के ठेके नहीं हैं। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद