20 राज्यों में बारिश बनी आफत, गुजरात और एमपी में हाहाकार, अब तक 148 की मौत

Spread the love

देश के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। भारी बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण 20 से ज्यादा राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। लगातार बारिश के कारण कई नदियों के जल स्तर में वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने की अलग अलग घटनाओं में 148 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय के बाद अब मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। गुजरात में अब तक 63 की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ से हुए हादसों में 76 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 9 लोग मारे गए हैं। इसबीच, मध्यप्रदेश में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है।

गुजरात में 9000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
गुजरात में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश होने की वजह से बाढ़ के हालात बन गए है। भारी बारिश के कारण 6 जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दक्षिण और मध्य गुजरात के जिलों में भारी बारिश के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। 9,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया और 468 को बचाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की ओर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

महाराष्ट्र में बारिश का कहर
महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। रत्नगिरि समेत 4 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। महाराष्ट्र के रत्नगिरि समेत 4 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। पुणे जिले में प्रसिद्ध भीमाशंकर मंदिर मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोमवार को तड़के भूस्खलन हो गया। बीते तीन दिन में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तीन लोग नाले में बह गए। कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को निकाला गया। हालांकि नाले में बह जाने के कारण तीन और लोग अब भी लापता हैं।

एमपी में बिजली ने ली 7 की जान
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 52 में से 33 जिलों में भारी भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई। एक जून से अब तक राज्य भर में ऐसी घटनाओं से मरने वालों की संख्या 60 हो गई।

असम में 3.79 लाख लोग बाढ़ की चपेट में
मौसम विभाग के अनुसार, असम के 10 जिलों में 3.79 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, दिन के दौरान डूबने से किसी की मौत नहीं हुई, इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 192 है। राज्य में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना में गोदावरी नदी ने दूसरे खतरनाक स्तर के निशान को पार कर गई है। दिल्ली-एनसीआर और मध्यप्रदेश में सोमवार को बारिश हुई तो वहीं, राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप