देवला तल्ला में 20 लाख की चोरी,

हल्द्वानी: चोरों ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में एक बड़ी घटना को अंजाम को दिया। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपए के जेवर और 5 लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घटना को बड़े इत्मिनान से अंजाम दिया, लेकिन नगदी और जेवर के सिवा किसी और चीज को हाथ नहीं लगाया। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घटना की सूचना मकान मालिक को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। सुबह ही अजीम बरेली से वापस घर पहुंचे। अंदर पहुंचे तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा और घर के सभी ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि घर में उनके, उनकी पत्नी व माता-पिता के करीब 15 लाख रुपए के जेवर थे, जो चोरी कर लिए गए। इसके अलावा दो लाख रुपए का कैश , एक लाख रुपए घर का गुल्लक में रखे करीब 50 हजार रुपए भी चोरों ने चोरी कर लिए। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद