22 बाइक के साथ अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

खटीमा। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की 22 बाइक बरामद की हैं। बरामद बाइक खटीमा, सितारगंज, किच्छा और उत्तर प्रदेश के रामपुर से चुराई गई थीं। बाइकों को भारामल के जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर छुपाकर रखा गया था।
बुधवार को खटीमा कोतवाली में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बाइक चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी के खुलासे के लिए 500 से अधिक स्थानीय और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक चुराते हुए दिखाई दिया। मंगलवार को पुलिस ने चारूबेटा में चेकिंग के दौरान अली हसन उर्फ मुन्ना निवासी मोहल्ला पछाया सेंथल थाना हाफिजगंज बरेली उत्तर प्रदेश को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खटीमा में पिछले दो माह में नागरिक अस्पताल, सिविल कोर्ट, पुरानी तहसील सहित सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी से बाइक चोरी किया जाना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने भारामल के जंगल में दो अलग-अलग स्थानों से 22 बाइक बरामद कीं। इनमें से 13 बाइक के मालिकों के बारे में पता चल गया है, जबकि 9 के मालिकों के बारे में पता किया जा रहा है। एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की। टीम में सीओ वीर सिंह, कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई अशोक कुमार, चौकी प्रभारी बाजार होशियार सिंह, सत्रहमील प्रभारी संदीप पिलख्वाल, कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, शाहनवाज, दीपक कुमार, हरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश, मोहम्मद मोहसिन, राजेन्द्र गिरी, इशहाक अहमद शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली