मण्डलायुक्त व  डीआईजी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का  निरीक्षण 

Spread the love

रूद्रपुर। खटीमा क्षेत्र में वर्षा बाढ़ से भारी जलभराव होने पर मण्डलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी योगेन्द्र सिंह रावत ने खटीमा बाजार, नगला तराई गांव, मेलाघाट जमौट, प्रतापपुर आदि जलभराव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रेस्क्यू व राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा किसी को भी कतई परेशानी नहीं होने दी जाएगी, लोग संयम व धैर्य से काम लें, सभी को प्रशासन द्वारा राहत पहुँचाई जायेगी। मण्डलायुक्त श्री रावत ने जिलाधिकारी उदयराज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, उपजिलाधिकारी रवीन्द्र बिष्ट, एनडीआरएफ के श्री दुबे से रेस्क्यू , राहत-बचाव कार्यों की पूर्ण जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बताया कि कल रात से क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण प्रातः जलभराव हो गया था, प्रातः से ही रेस्क्यू, राहत बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। रेस्क्यू , राहत बचाव कार्य जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के माध्यम से सुचारू है तथा जलभराव क्षेत्रों से लोगों को रेस्क्यू कर निकालने का कार्य सुबह से ही किया जा रहा है। अभी तक प्रशासन, पुलिस व एनडीआरएफ द्वारा क्षेत्र के लगभग 500 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया है व उन्हें रिश्तेदारों के घर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि जो घर में रहकर ही पानी के कम होने का इंतजार कर रहे है उन्हें खाना-पानी दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजीव नगर अमाऊ, पकड़िया, प्रतापपुर व तराई नगला क्षेत्र में पानी भरा हुआ था, सभी जगह राहत बचाव कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि राहत बचाव एवं राहत शिविर की पूर्ण तैयारियां है। सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी वहीं कैंप कर रहे है, सारी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी।
आयुक्त ने सभी लोगों से अपील की है कि वर्षाकाल में सांपों के काटने का भय रहता है इसलिए चारपाई में व ऊंचे स्थानों पर सोये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालयों में एन्टी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में रखने व जल जनित बीमारियों की दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिये। राहत बचाव कार्यों में अपर जिलाधिकरी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी रवीन्द्र बिष्ट सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व एनडीआरएफ/एसडीआरएफ पुलिस आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार