32वी वैष्णो देवी दरबार यात्रा को विधायक  ने किया रवाना 14 अक्टूबर को सभी देवियों के दर्शन कर ज्वाला देवी की पावन ज्योत लेकर रुद्रपुर पहुंचेगी यात्रा

रुद्रपुर। श्री दुर्गा यात्रा समिति द्वारा श्री दुर्गा मंदिर रुद्रपुर से 32वी मां वैष्णो दरबार यात्रा की आज दुर्गा मंदिर से पूरे विधि विधान से पंडित नवीन शास्त्री  और महंत राजीव ठक्कर के द्वारा पूजा अर्चना से प्रारंभ की गई और साथ ही माता रानी को चुन्नी और महावीर ध्वज को चढ़ाया गया यात्रा की शुरुआत रुद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक  शिव अरोड़ा  एवं उनके परिवार द्वारा पहले ध्वज और माता की चुन्नी को लेकर सारी संगत सहित
पांच मंदिर रुद्रपुर के लिए मुख्य बाजार में पैदल प्रस्थान किया गया जहां पर रास्ते में ढोल नगाड़ों से सभी भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए और
भजन कीर्तन किया इसके  उपरांत  पांच मंदिर पहुंचने पर पांच मंदिर सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर महामंत्री ओम प्रकाश अरोरा, द्वारा सभी का स्वागत किया गया और फूलो की वर्षा की  और पांच मंदिर में शेरा वाली माता   को यात्रा की पहली मां की चुन्नी और महावीर  का ध्वज अर्पित किया गया और सभी की यात्रा के लिए मंगल कामना की गई, विधायक शिव अरोरा ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मा वैष्णो देवी दरबार की यात्रा रुद्रपुर से आज प्रस्थान किया जो सभी देवियों के दर्शन कर माँ ज्वाला देवी की पावन ज्योत लेकर नवरात्रि से पूर्व रुद्रपुर पहुंचेगी , जिसके लिये आज यात्रा हेतु बसों को रवाना किया और सभी के मंगलमय यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी। यात्रा समिति के संयोजक वेद ठुकराल  ने बताया सभी देवियो की यात्रा 9 दिन तक चलेगी और 14 तारीख को यात्रा मां ज्वाला जी से पवित्र ज्योति लेकर रुद्रपुर नगर में पहुंचेगी आज कार्यक्रम में श्री दुर्गा यात्रा समिति के संयोजक वेद ठुकराल, महंत,राजीव ठक्कर , दुर्गा मंदिर सभा की अध्य्क्ष रेनू अरोरा ,विक्की कक्कड़ ,पवन गाबा पल्ली, अमित दुआ, अंशु कक्कड़ ,काका नारंग, मोहित बत्रा ,किशन सुखीजा ,किशन मेहता जी, विपिन अरोरा , पंकज शर्मा ,नजीर सिंह ,रीता मेहता , एकता दुआ, ठाकुर ओम वीर सिंह ,सुनीता सिंह , गीता सुखीजा ,राजीव गम्भीर, अशोक चोपड़ा , राजेन्द्र अग्रवाल, चंद्र अरोरा , इना ठुकराल ,सन्दीप धीर ,श्वेता गाबा , देवेंद्र कुकरेतीदीपक अरोरा ,रमेश मनचंदा , अंजू ठक्कर , मंजू गाबा ,भावना सचदेवा, गीतिका सचदेवा, सौम्या ,कपीश ,ओम सचदेवासुभाष डोगरा, दिनेश गुप्ता गुरशरण बब्बर ,किशन नारंग आदि माता के भक्त मौजद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा