57 लाख की ई सिगरेट सहित दो तस्कर गिरफ्तार नेपाल से दिल्ली ले जाई जा रही थी ई-सिगरेट की खेप कार में बरामद हुई ग्यारह पेटी

Spread the love
सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने चीकाघाट पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में ई-सिगरेट के साथ खटीमा निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 57 लाख रुपये आंकी जा रही है।
जानकारी के अनुसार आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चीकाघाट पुल के पास से कार संख्या यूपी 26एडी 6886 स्विफ्ट डिजायर को पकड़ लिया। जिसमें नाजिम खाँ पुत्रं जकरूल्ला खाँ निवासी वार्ड नं0- 02.. इस्लाम नगर नूरी मस्जिद के पास तहसील व थाना खटीमा और अफरोज पुत्र अल्लून खाँ निवासी वार्ड नं0 2 इस्लाम नगर तहसील व थाना खटीमा सवार थे। दोनों गिरफ्तार कर वाहन से 11 पेटी कुल 2190 पीस अलग-अलग फ्लेवर के इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद किये गये। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की कीमत 57 लाख रुपये है। जिस सम्बन्ध में थाना सितारगंज में धारा-4/7 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का निषेध उत्पादन निर्माण आयात निर्यात परिवहन बिक्री भंडारण और विज्ञापन अधिनियम 2019’ पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तगण से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट परिवहन करने के सम्बन्ध में पूछा गया तो उक्त दोनों द्वारा उक्त माल नेपाल से किसी रिंकू रोकाया नाम के व्यक्ति से लाया तथा दिल्ली पहुंचने की बात बताई गयी। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास की जानकारी कर उन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल के साथ उ0नि0 इन्दर सिंह ढैला,कांस्टेबल अर्जुन सिंह थाना सितारगंज, कांस्टेबल भवान सिंह, जगदीश लोहनी आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी